Followers

हैरी पॉटर वेब सीरीज: अब तक की सबसे महंगी सीरीज, जानिए पूरी डिटेल

जे.के. राउलिंग की मशहूर हैरी पॉटर किताबों पर बनीं 8 फिल्मों ने दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स इन किताबों को वेब सीरीज के रूप में पेश करने जा रहा है, जिसे HBO Max पर रिलीज़ किया जाएगा।

कौन बना रहा है सीरीज?

इस सीरीज का निर्देशन मार्क मायलोड करेंगे, जो 'गेम ऑफ थ्रोन्स', 'द अफेयर' और 'सक्सेशन' जैसे चर्चित शोज़ से जुड़े रहे हैं। फ्रांसिस्का गार्डनर इसकी शो रनर और राइटर हैं, जिन्होंने 'सक्सेशन', 'किलिंग ईव' और 'हिज डार्क मटेरियल्स' जैसे शोज़ में काम किया है।

कब होगी रिलीज़ और कितने सीजन होंगे?

 शूटिंग : 2025 में शुरू होगी।

रिलीज़ : पहला सीजन 2026 या 2027 में आने की उम्मीद है।

•  सीजन : कुल 7 सीजन होंगे, हर सीजन में एक किताब की कहानी दिखाई जाएगी।

एपिसोड्स : हर सीजन में 6 एपिसोड होंगे।

बजट और भव्यता

यह वेब सीरीज अब तक की सबसे महंगी सीरीज होगी।

कुल बजट : लगभग 4.2 बिलियन डॉलर (₹36,000 करोड़)

• प्रत्येक एपिसोड का बजट : $100 मिलियन (₹856 करोड़)

सेट निर्माण  : UK के वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में 'पोर्टरवल' नामक नया जादुई शहर बनाया जा रहा है, जिस पर ₹11,000 करोड़ खर्च होंगे।

नई कास्ट

हैरी पॉटर : डोमिनिक मैक्लाफलिन

• हरमानी ग्रेंजर : अराबेला स्टटन

• राँन वीसली : एलिस्टेयर स्टाउट

• डंबलडोर : जॉन लिथगो

• स्नेप : पापा एस सिडू

• हेग्रिड : निक्रस्ट

पुराने कलाकार अब बड़े हो चुके हैं, इसलिए नई कास्टिंग की गई है। HBO ने इसके लिए 300 से ज्यादा कलाकारों का ऑडिशन लिया था।

क्या होगा खास?

• हर सीजन में एक किताब की पूरी कहानी विस्तार से दिखाई जाएगी।

• फिल्मो में समय की कमी के कारण कई जरूरी हिस्से नहीं दिखाए जा सके थे, लेकिन वेब सीरीज में पूरी डिटेल में कहानी दिखाई जाएगी।

• सेट पर बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल, हॉस्पिटल, पार्किंग आदि सुविधाएं भी बनाई जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu