Followers

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर: मामलों में जबरदस्त उछाल

कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़े

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या पिछले कुछ दिनों में तिगुनी हो गई है। जहां 22 मई तक सिर्फ 257 एक्टिव केस थे, वहीं 26 मई तक यह संख्या बढ़कर 1,010 हो गई और अब यह 4,000 से भी ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और डर बढ़ गया है।


2020 की यादें ताजा

तेजी से बढ़ते संक्रमण ने लोगों को 2020 के भयावह कोरोना काल की याद दिला दी है। नए-नए वेरिएंट्स के आने से स्थिति और भी डरावनी हो गई है। इस बार भी एक नया वेरिएंट सामने आया है, जिससे दहशत का माहौल है। लोग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर?

कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा मामले इन राज्यों में मिले हैं:

 केरल 

• महारास्ट्र 

• दिल्ली 

• गुजरात 

• तमिलनाडु 

इसके अलावा, कर्नाटक, पुडुचेरी, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, सिक्किम जैसे राज्यों में भी नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट पर

बढ़ते मामलों को देखते हुए हेल्थ एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। स्थानीय अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu