Followers

पंजाब की इंस्टा क्वीन कमल कौर भाभी की हत्या : पूरी कहानी

पंजाब के भटिंडा में हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की रहस्यमयी हालात में हत्या कर दी गई। कमल कौर, जिनका असली नाम कंचन कुमारी था, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स के बीच काफी पॉपुलर थीं। आइए जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी।


कौन थीं कमल कौर भाभी?

• असली नाम: कंचन कुमारी
• उम्र 30 साल
• सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स:
      • यूट्यूब : 2.36 लाख
      • इंस्टाग्राम: 3.84 लाख
      • फेसबुक : हजारों
• कंटेंट: बोल्ड और विवादित वीडियो, जो कई लोगों को पसंद आते थे, लेकिन कुछ लोग इन्हें अश्लील भी मानते थे।

घटना कैसे घटी?

• कंचन कुमारी को अमृतपाल सिंह मनरो नाम के व्यक्ति ने एक बिजनेस इवेंट के बहाने बुलाया।

• यह इवेंट पेड प्रमोशन था, जो इन्फ्लुएंसर्स के लिए आम बात है।

• दोपहर 3:30 बजे कंचन अपने घर (लक्ष्मण कॉलोनी) से निकलीं।

• इसके बाद  उनका फोन बंद हो गया और वे लापता हो गईं।

11 जून 2025

 भटिंडा के आदेश हॉस्पिटल के बाहर एक कार में एक महिला की लाश मिली। कंचन की मां ने जाकर शव की पहचान की — यह कंचन कुमारी ही थीं।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

 पुलिस को आदेश हॉस्पिटल की पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज मिला। फुटेज में कंचन की कार हॉस्पिटल आती दिखी, लेकिन ड्राइवर कोई और था। इससे साफ हुआ कि कंचन की लाश को कोई और व्यक्ति कार में डालकर वहां लाया।

गिरफ्तारियां

 पुलिस ने  जसप्रीत मनरो और निम्रतजीत सिंह को गिरफ्तार किया। अमृतपाल सिंह मनरो (जिसने इवेंट के लिए बुलाया था) अभी फरार है।

हत्या की वजह

 पुलिस  के अनुसार, ये तीनों अक्सर कंचन को अश्लील कंटेंट न बनाने की धमकी देते थे। जब कंचन ने उनकी बात नहीं मानी, तो उन्होंने उसे मारने का फैसला किया।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu