नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय लेकर न केवल कांस्य पदक जीता, बल्कि भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2015 में धर्मवीर सिंह के नाम था। अनिमेष की इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के शीर्ष धावकों की सूची में शामिल कर दिया है।
प्रतियोगिता के परिणाम
• स्वर्ण पदक - जापान के तोबा ओजावा (20.12 सेकंड)
• रजत पदक - सऊदी अरब के अब्दुल अजीज अताफसीफी (20.31 सेकंड)
• कांस्य पदक - भारत के अनिमेष कुजूर (20.32 सेकंड)
छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर
अनिमेष की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर अनिमेष को बधाई दी और लिखा कि "छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने विश्व पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।"
परिवार और पृष्ठभूमि
अनिमेष जशपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता अमृत कुजूर डीएसपी ट्रैफिक हैं और मां रीना कुजूर पुलिस इंस्पेक्टर हैं। परिवार का खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन अनिमेष की सफलता में अहम भूमिका निभाता है।
0 Comments