Followers

एम एस धोनी का आखिरी मैच ? इंटरनेट पर साक्षी धोनी और जीवा धोनी की बातचीत की अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या इंडिया और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखरी सत्र है। क्या महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले हैं। क्या इसके बाद धोनी आईपीएल में कभी खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि यह सवाल अनेक कारणो से सोशल मीडिया पर घूम रहा है।

 एक कारण साक्षी धोनी का वह वायरल वीडियो जिसमें लोग यह दावा कर रहे हैं कि लिप्सिंग से पता लग रहा है कि धोनी के रिटायरमेंट के बारे में वे बात कर रहे है। दूसरी वजह दिल्ली कैपिटल्स के सामने धोनी के इस मुकाबले में धोनी के पूरे परिवार मौजूद थे। उसी के बाद यह चर्चाएं शुरू हो गई।
 तीसरी वजह महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन जो वक्त के साथ गिर गई है। आखरी वजह चेन्नई सुपर किंग्स का पतन, हालांकि इसी की वजह से चर्चा हो रही है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद इस बार आईपीएल में आखिरी बार नजर आएंगे, हो सकता है अगले कुछ मुकाबले में ही महेंद्र सिंह धोनी अपने रिटायरमेंट का घोषणा कर दे, या हो सकता है कि वह अगला मुकाबला ही ना खेले। 

दरअसल एम एस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में जब रिटायर हुए हैं तो कभी भी तमाशे से रिटायरमेंट नहीं हुए हैं, वे खामोशी से रिटायरमेंट हुए हैं, कभी आलोचना हुई उसकी वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट हुई। कभी हार हुई उसकी वजह से रिटायरमेंट हुई। क्योंकि कइयों का मानना था कि एस एस धोनी को 2023 में आईपीएस से रिटायरमेंट दे देना चाहिए, लेकिन धोनी ने आईपीएल 2024 में मैच जिताया। 

 धोनी के प्रशंसक तो है ही लेकिन धोनी की वर्तमान स्थिति में आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि धोनी अब बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, धोनी में वो पहले जैसी दमखम नहीं है, 12 वें ओवर में आए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए, एक छक्का मारा 26 गेदें खेलकर। क्या साक्षी अपनी बिटिया से सच में यही कह रही थी कि धोनी रिटायरमेंट लेंगे या बात कुछ और है। 

नोट :
 अब आने वाले दिनों में पता चलेगा कि एम एस धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे या नहीं। क्या साक्षी वाकई में अपनी बिटिया से एम एस धोनी के रिटायरमेंट की बात कह रही है या बात कुछ और है, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu